फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: अफगानी लड़ाकों से आज भिड़ेंगे ये 11 भारतीय शेर

Sat, 22 Jun 2019 06:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विश्व कप में भारत शनिवार को साउथैम्पटन में अपना पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान से खेलेगा। टीम इंडिया की ये पूरी कोशिश होगी, वो इस मैच को जीतकर विश्व कप के अंतिम चार के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करे। दूसरी ओर अफगानी टीम अभी तक विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन लगातार खराब ही होता जा रहा है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वो बड़ा उलफटेर कर वर्ल्ड कप में अपनी जीत का खाता खोले। भारतीय टीम में इस मुकाबले में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए देखते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI  
विज्ञापन

2 of 7
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास - फोटो : social Media
शिखर धवन के विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी, दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। रोहित ने शतक ठोका था, तो राहुल ने बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम का दारोमदार कप्तान विराट कोहली पर होगा। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे, तो नंबर चार पर ऑलराउंडर विजय शंकर अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान उतर सकते हैं। हालांकी विजय शंकर को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी, उनका अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर अभी संशय बरकरार है। विजय अगर फिट नहीं हुए तो, इंग्लैंड में ताबड़तोड़ बनते रन को देखते हुए शिखर की जगह टीम में शामिल युवा ऋषभ पंत को भी मौका मिल सकता है।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media
विकेटकीपर
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ धोनी कुछ खास नहीं कर सके थे। इस मैच में उम्मीज होगी वह पारी को आगे बढ़ाए और आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरें।
विज्ञापन

5 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी
गेंदबाजी
गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने के चलते मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह की जगह तय है, दोनों ही भारतीय टीम की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social Media

संभावित XI

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह


नोटः यह महज एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें