फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के इन 5 धुरंधरों ने दिखाई ताकत, मजबूत इंग्लैंड को किया चारों खाने चित

Sat, 22 Jun 2019 12:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब कमजोर मानी जा रही श्रीलंका की टीम ने नंबर 1 टीम इंग्लैंड को हरा दिया।

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का 27वां मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को कमजोर श्रीलंका ने रोमांचक मैच में पटखनी देते हुए सभी को चौंका दिया।

ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं उन 5 श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर जिन्होंने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलफेर करने में भूमिका निभाई।
 
विज्ञापन

2 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
लसिथ मलिंगा:
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी अरु स्टार गेंदबाज मलिंगा ने अपनी तेज और सटीक गेंदों के साथ जबरदस्त योर्कर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चौंकाते हुए 4 विकेट झटके।

मलिंगा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन के साथ 43 अन देकर 4 विकेट निकाले। उन्होंने जेम्स विंस, जोनी बेयरस्टो, जो रूट और जोस बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों का शिकार किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
एंजेलो मेथयूज - फोटो : social media
एंजेलो मैथ्यूज:
टीम के दूसरे अनुभवी खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर मैथ्यूज ने मुश्किल में फंसी श्रीलंकाई बल्लेबाजी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली। टीम को 232 रनों का सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में मैथ्यूज का अहम योगदान रहा।

4 of 6
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
धनंजय डी सिल्वा:
टीम के ऑफ स्पिनर धनंजय ने अहम मौके पर टीम को बड़ी सफलताएं दिलाकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। डी सिल्वा ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 32 अन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने मोइन अली, आदिल रशीद और क्रिस वोक्स को पवेलियन भेजा।

बल्लेबाजी में भी उन्होंने 47 गेंदों में महत्वपूर्ण 29 रन बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
अविष्का फर्नांडो:
टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में अविष्का का काफी योगदान रहा और उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस:
मेंडिस ने हलांकि धीमी बल्लेबाजी की लेकिन कम स्कोर वाले मुकाबले में उन्होंने भी बल्ले से 68 गेंदों में 46 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें