फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 में कितनी मजबूत है न्यूजीलैंड टीम, क्या है ताकत और कमजोरी?

Mon, 27 May 2019 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक कैप्स के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड की गिनती हमेशा दावेदारों में होती है लेकिन टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। पिछली बार भी उसे फाइनल में संयुक्त मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। छह बार  (1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011) में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इस बार पांच प्रमुख दावेदारों में शामिल है।
विज्ञापन

2 of 9
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टीम के पहले तीन मुकाबले श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ हैं जो इंग्लैंड की पिचों की ज्यादा अभ्यस्त नहीं हैं। ऐसे में टीम शुरुआत में ही लय हासिल कर सकती है। भारत के साथ पहले अभ्यास मैच में टीम के गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 9
ट्रेंट बोल्ट
खासकर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जिन्होंने पिछले विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम विश्व कप की तैयारियों को ज्यादा बेहतर ढंग से अंजाम नहीं दे पाई क्योंकि मौजूदा विश्व कप टीम के नौ खिलाड़ी तो आईपीएल में हिस्सा ले रहे थे। हाल ही में टीम ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 3-0 से पराजित किया है।

4 of 9
केन विलियमसन - फोटो : ESPN
विश्व कप अभियान से पहले न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से भी अभ्यास मैच खेलना है। टीम के मुख्य विकेटकीपर टॉम लाथम की उंगली में चोट है और वह अभ्यास मैचों में नहीं उतर पाएंगे। बल्लेबाजी में टीम के पास कप्तान केन विलियमसन और ओपनर मार्टिन गप्टिल के अलावा रॉस टेलर हैं जो चौथा विश्व कप खेलेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
टिम साउदी - फोटो : CricketCountry.com
तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी हैं। लोकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी पेस बैटरी को और मजबूती प्रदान कर रही है। स्पिन विभाग में मिशेल सैंटनर के साथ ईश सोढी की जोड़ी होगी। ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम और कोलिन डी ग्रैंडहोम होंगे जो डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

6 of 9
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इन बल्लेबाजों पर रहेगी निगाह

 

खिलाड़ी

मैच

रन

उच्चतम

औसत

स्ट्राइक रेट

50/100

केन विलियमसन 139 5554 145 45.90 82.61 37/11
रॉस टेलर 218 8026 181* 48.34 83.37 47/20
मार्टिन गप्टिल  169 6640 237* 43.51 87.44 34/16
विज्ञापन

7 of 9
टीम साउदी (बाएं) और ट्रेंट बोल्ट (दाएं) - फोटो : पीटीआई

ये गेंदबाज रहेंगे प्रमुख

 

नाम

मैच

विकेट

श्रेष्ठ

औसत

इकोनॉमी

5 विकेट

ट्रेंट बोल्ट 79 147 7/34 24.70 5.07 05
टिम साउदी 139 185 7/33 34.07 5.42 03

8 of 9
nz vs Ind

खिताब का सूखा खत्म करने को बेताब न्यूजीलैंड

06: बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में पहुंचे हैं ब्लैक कैप्स 
04: नंबर पर है आईसीसी रैंकिंग में केन विलियमसन की टीम

विज्ञापन

9 of 9
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

टीम इस प्रकार है:

केन विलियमसन (कप्तान), टाम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लाकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टाम लैथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रॉस टेलर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें