फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विश्व कप में कल खेलेगा पहला मैच, जानिए मैदान-पिच और रिकॉर्ड के बारे में सबकुछ

Tue, 04 Jun 2019 11:58 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। भारत और द.अफ्रीका के बीच साउथैम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर यह पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। विराट कोहली की कप्तान वाली टीम जहां विश्व कप 2019 में पहली बार उतरेगी, तो फाफ डु प्लेसिस की टीम अपना तीसरा मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका को मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश ने हराया है। आइए जानते हैं, इस स्टेडियम से जुड़ी कुछ रोचक बातें... 

रोज बाउल से विश्व कप की शुरुआत करेगी टीम इंडिया, जानिए इस मैदान के बारे में सबकुछ
 
विज्ञापन

2 of 7
द रोज बाउल - फोटो : social Media
द रोज बाउल मैदान इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब हैंपशायर का घरेलू मैदान है। इस स्टेडियम की स्थापना साल 2001 में हुई थी। यह नया मैदान है, जहां पहली बार कोई विश्व कप का मैच खेला जाएगा। इससे पहले कोई भी वर्ल्ड कप का मैच रोज बाउल में नहीं खेला गया है। इस बार के विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 5 मैच यहां खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में कुल 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन

3 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
टीम इंडिया को द रोज बाउल के मैदान पर इस विश्व कप में दो मुकाबले खेेलने हैं। पहला मैच वो 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी और दूसरा अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून को खेलना है।

4 of 7
इंडियन टीम
द रोज बाउल के मैदान पर भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। जिसमें से केवल एक ही जीत हाथ लगी है। भारत को केन्या के खिलाफ 11 सितंबर, 2004 में जीत मिली थी, जबकि उसके बाद उसे दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने ये दोनों मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 2007 और 2011 में खेला था।
विज्ञापन

5 of 7
दक्षिण अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने भी यहां 3 मैच खेले हैं। हालांकि यहां उनका प्रदर्शन भारत से बेहतर रहा है। उसने 2003 में जिम्बॉब्वे और 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में द.अफ्रीका को मेजबान इंग्लैंड से 2017 में पटखनी दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
इस मैदान को बैटिंग के अनुकूल माना जाता है। 2017 से अब तक यहां सबसे कम स्कोर 288 रन हैं, जबकि ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 373/3 रन हैं। यह स्कोर इंग्लैंड ने पिछले महीने 11 मई को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। जवाब में पाक टीम ने भी 7 विकेट पर 361 रन का स्कोर किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो भी टीम पहले बैटिंग करेगी उसकी कोशिश 350 से अधिक रन बनाने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
विश्व कप में अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत चार बार हुई है, जिसमें से तीन बार द. अफ्रीका ने जीत हासिल की है, जबकि भारत को एक बार जीत मिली है। 2015 का वर्ल्ड कप पहला मौका था, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें