फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में रूट-बटलर का शतक, मुकाबले में बने 11 प्रमुख रिकॉर्ड

Tue, 04 Jun 2019 11:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में सोमवार को ट्रेंट ब्रिज में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पहले मैच में बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तान ने दमदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हरा दिया।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2019 में जीत से अपना खाता खोला। इस मैच के दौरान पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ने कई सारे रिकॉर्ड भी बना डाले, तो आईए जानते हैं उन खास रिकॉर्ड के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 12
जो रूट - फोटो : social media
जो रूट वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रूट ने 97 गेंदों में अपने एकदिवसीय करियर का 15वां शतक लगाया।
विज्ञापन

3 of 12
जोस बटलर और जोए रूट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने एक पारी में दो-दो शतक लगने के बावजूद मैच  में हार का सामना किया। इंग्लैंड की तरफ से रूट और बटलर दोनों ने शतक लगाए।

4 of 12
वहाब रियाज़ - फोटो : social media
पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने 787 दिन बाद वनडे में अपना पहला विकेट लिया। मैच में वहाब ने 10 ओवर में 82 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 12
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दो शतक लगने के बावजूद वो टीम मैच हार गई।
विज्ञापन

6 of 12
इंग्लैंड क्रिकेट - फोटो : social media
लगातार 6 मैचों में 300 से अधिक का स्कोर करने के मामले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

7 of 12
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
पाकिस्तान ने लगातार 11 वन-डे मैच हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की। इससे पहले पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने हराया था।

8 of 12
जो रूट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए पहली बार ऐसा हुआ जब एक ही पारी में उसके दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े।  

9 of 12
जोस बटलर - फोटो : social media

जोस बटलर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मात्र 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

10 of 12
आसिफ अली और शोएब मलिक - फोटो : पीटीआई
शोएब मालिक को इस मैच में प्लेइंग XI में जगह दी गयी। वर्ल्ड कप में वह 12 साल और 74 दिन बाद कोई मैच खेलते हुए नजर आए। इससे पहले शोएब मलिक ने 2007 विश्व कप में कोई मैच खेला था। सबसे लम्बे अंतराल पर विश्व कप के दो मैच खेलने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने।

11 of 12
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
इस मैच में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने चार कैच पकड़े। क्रिस वोक्स एक पारी में चार कैच पकड़ने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही विश्व कप की एक पारी में चार कैच पकड़ने वाले वह चौथे खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

12 of 12
मोहम्मद हफीज और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में पाकिस्तान ने 348/8 का स्कोर बनाया। विश्व कप के इतिहास का यह सबसे बड़ा ऐसा स्कोर रहा, जिसमें किसी भी खिलाड़ी ने शतक ना लगाया हो। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 84 रन मोहम्मद हाफीज ने बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें