इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने के कारण इंग्लैंड अपने कप्तान इयोन मॉर्गन को पूरी तरह से फिट होने के लिए कुछ अधिक समय दे सकता है। मालूम हो कि इयोन मॉर्गन को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने भी पीठ में दर्द के कारण मैदान छोड़ दिया था, हालांकि वो फिट बताए जा रहे हैं, लेकिन मैच से पहले उनकी एक बार फिर से फिटनेस की जांच की जाएगी।