फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: वर्ल्ड कप के दौरान छाईं बुमराह की पत्नी संजना गणेशन, 10 तस्वीरों के जरिए जानें उनके बारे में सबकुछ

Wed, 09 Mar 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन महिला विश्व कप के दौरान लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी शानदार एंकरिंग के अलावा अपने पहनावे को लेकर भी वो चर्चा में रही हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बनी थी। 
 
विज्ञापन
1 of 11
संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
महिला विश्व कप 2021 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की जीत के बाद भारत की महिला टीम चर्चा में है। इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी चर्चा में हैं। संजना इस विश्व कप में एंकरिंग कर रही हैं और अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी शानदार एंकरिंग का जलवा पहले भी दिख चुका है और महिला विश्व कप में भी यह जारी है। इसके अलावा संजना अपने पहनावे को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बनी थी।

यहां हम बता रहे हैं कि संजना कैसे स्पोर्ट्स एंकर बनी और कब जसप्रीत बुमराह से मिली। इसके बाद दोनों की शादी कैसे हुई। 
विज्ञापन

2 of 11
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
छह मई 1991 को जन्मी संजना गणेशन की शुरुआती पढ़ाई पुणे के बिशप स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सिम्बोसिस इंस्टिट्यूट, पुणे से इंजीनियरिंग की है। वो पढ़ने में बहुत तेज थीं और सिम्बोसिस में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला। 
विज्ञापन

3 of 11
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना ने आईटी और डिजिटल मार्केटिंग फर्म में नौकरी की। उन्होंने लगभग एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया। 

4 of 11
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : social media
संजना ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। वह फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
संजना गणेशन और अश्विन कौल - फोटो : सोशल मीडिया
एमटीवी स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन के दौरान संजना गणेशन ने अश्विन कौल को डेट किया और काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, हाथ की चोट के चलते उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 11
संजना गणेशन और नासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद संजना ने एंकरिंग की दुनिया में आने का फैसला किया। उन्होंने शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंटरएक्टिव शो, द नाइट क्लब के साथ नए सिरे से अपने करियर की शुरुआत की। 
विज्ञापन

7 of 11
जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन - फोटो : social media
एंकरिंग की दुनिया में संजना को काफी सफलता मिली। उन्हें आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी एंकरिंग करने का मौका मिला और उन्होंने 2019 विश्व कप भी होस्ट किया। 

8 of 11
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : twitter
एंकरिंग के दौरान ही संजना जसप्रीत बुमराह से मिलीं। दोनों के बीच दोस्ती हुई और आगे चलकर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इन दोनों के डेट करने की खबरें कहीं नहीं आई थी और अचानक शादी का एलान करके बुमराह ने फैंस को चौका दिया था। 

9 of 11
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : twitter@Jaspritbumrah93
बुमराह ने 15 मार्च 2021 को संजना गणेशन के साथ सात फेरे लिए। यह शादी कोरोनाकाल में हुई थी। इस वजह से इसमें सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। 

10 of 11
संजना गणेशन - फोटो : social media
संजना क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन और फुटबॉल कार्यक्रमों को भी होस्ट करती हैं। भारत की ओर से संजना 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद 2022 महिला विश्व कप भी होस्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : Screengrab from Star sports youtube video
बुमराह ने बताया था कि संजना क्रिकेट को समझती हैं। ऐसे में उन्हें उनके साथ बात करने में काफी आसानी होती है। संजना की वजह सो बुमराह को क्रिकेट से ध्यान हटाने का भी मौका मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें