फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In England: विंबलडन से ओवल तक, बर्फ से ढके खेल के मैदान, फैंस बोले पिंक बॉल टेस्ट के लिए सटीक माहौल

Tue, 13 Dec 2022 03:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विबंलडन

सार

इंग्लैंड में बर्फबारी के चलते खेल के मैदान बर्फ से ढके हुए हैं। विंबलडन और ओवल के मैदान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि पिंक बॉल टेस्ट के लिए सटीक माहौल है।
 
विज्ञापन
1 of 3
इंग्लैंड में बर्फबारी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान में है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया है और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। वहीं, फुटबॉल में इंग्लैंड की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इंग्लैंड में इन दिनों क्रिकेट या फुटबॉल खेलने का समय नहीं है, क्योंकि वहां जमकर बर्फबारी हो रही हैं। इंग्लैंड में इन दिनों सर्दियों का मौसम है और सभी मैदान बर्फ से ढंके हुए हैं। इन मैदानों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 3
इंग्लैंड में बर्फबारी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के ओवल मैदान की फोटो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फोटो में पूरा मैदान बर्फ से ढंका हुआ दिख रहा है और सफेद रंग का दिखाई दे रहा है। फैंस ने इस पर मजे लेते हुए कहा कि गुलाबी गेंद से खेलने के लिए सटीक माहौल है। दरअसल गुलाबी गेंद को देखने के लिए बल्लेबाज के ठीक सामने सफेद रंग का परदा लगाया जाता है। स्टेडियम में रंग बिरंगे दर्शक होने से कई बार गेंद देखने में परेशानी भी होती है। ऐसे में पूरा स्टेडियम सफेद होने पर गुलाबी गेंद आसानी से दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इंग्लैंड में बर्फबारी - फोटो : सोशल मीडिया
विंबलडन के टेनिस ग्राउंड की फोटो भी वायरल हो रही है। विंबलडन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि लाइन जज के लिए यह बहुत मुश्किल दिन है। विबंलडन का टेनिस मैदान भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें