फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने क्यों नहीं उतरे विराट? यह है असली वजह

Sun, 12 Aug 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन लंच तक 17 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया अभी इंग्लैंड की पहली पारी 396/7 पारी घोषित के स्कोर से 272 रन पीछे है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं। याद हो टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 107 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बहरहाल, चौथे दिन बारिश की वजह से लंच ब्रेक आधे घंटे पहले ही ले लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स एंडरसन
भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही और जेम्स एंडरसन ने मुरली विजय को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करा दिया। विजय ने 'पेयर' बनाया क्योंकि वह दोनों पारियों में खाता नहीं खोल सके। जल्द ही एंडरसन ने केएल राहुल (10) को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अजिंक्य रहाणे
इसके बाद फैंस और क्रिकेट पंडित को उम्मीद थी कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आएंगे। मगर ऐसा हुआ नहीं। उनकी जगह टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने आए। ऐसा क्यों हुआ? इसकी वजह निकलकर सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं:

4 of 5
विराट कोहली
दरअसल, विराट कोहली को इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हुई थी, जिसकी वजह से वह मैदान से बाहर चले गए थे। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी संभाली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी स्पष्ट किया कि कोहली रीढ़ की हड्डी के दर्द से ठीक होने में जुटे हैं। इसके चलते चौथे दिन उन्हें मैदान से बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। बोर्ड ने हालांकि भरोसा दिलाया है कि कोहली जल्द ही मैदान पर दिखेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
हालांकि, विराट कोहली जितनी देर फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर रहे, वह उतने समय तक टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर सकते। टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि विराट कोहली जल्द ही दर्द से उबरे क्योंकि टीम उन पर बहुत हद तक निर्भर हैं। अगर टीम इंडिया को मैच ड्रॉ कराना है तो कोहली का ठीक होना बहुत जरूरी है। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें