फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

Sun, 27 Nov 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
ये बात पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह 30 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ये क्या उनके पिता युवराज की जिंदगी के सबसे अहम मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगे।

 
विज्ञापन

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

2 of 6
युवराज सिंह, योगराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जी हां, युवराज के पिता योगराज बेटे युवराज की शादी में उपस्थित नहीं रहेंगे। शबनम सिंह को तलाक दे चुके योगराज सिंह ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 30 नवंबर को चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाली शादी नें उपस्थित नहीं रहेंगे। 

 
विज्ञापन

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

3 of 6
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा कि अपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद न रह पाना उनका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि यह शादी पंजाब के डेरे में आयोजित हो रही है इस कारण मैं वहां मौजूद नहीं हो सकता। 

 

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

4 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
योगराज ने आगे कहा कि मैंने युवराज की मां को यह बात पहले ही बता दी थी कि यदि इस शादी में कोई डेरा या धार्मिक गुरु जुड़ेंगे, तो मैं इसमें भाग नहीं लूंगा। क्योंकि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं धार्मिक गुरुओं में नहीं।

 
विज्ञापन

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

5 of 6
युवराज सिंह शादी - फोटो : instagram
युवी-हेजल की शादी की सिख रीति रिवाजों के अनुसार होने वाली 'आनंद कार्ज' की रस्म फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में संपन्न होगी, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के संत अजीत सिंह हंसाली वाले सहित परिवार तकरीबन 60  नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। युवराज और उनकी मां की इन दो डेरों में आस्था है। शादी से पहले भी युवराज कई बार इन जगहों पर जाते रहे हैं। युवराज और हेजल ने अपनी सगाई के बाद भी इन दो डेरों में दर्शन के लिए आए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!

6 of 6
yuvraj singh - फोटो : instagram
हालांकि, योगराज गुरूद्वारे से इतर 29 नवंबर को चंडीगढ़ के होटल ललित आयोजित होने वाली की मेहंदी की रस्म के कार्यक्रम में  भाग लेंगे। शबनम सिंह से तलाक ले चुके योगराज ने कहा, मुझे मेरे बेटे ने पूरे सम्मान के साथ इस शादी का निमंत्रण दिया है और शादी के कार्ड पर मेरा नाम भी छपा है। मेरा बेटा चाहता है कि मैं उसकी शादी में मौजूद रहूं इसलिए मैं मेहंदी की रस्म में जरूर जाउंगा। योगराज शादी से संबंधित लिए गोवा और दिल्ली में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें