पार्थिव पटेल ने मोहाली में 8 साल बाद भारत के लिए कोई टेस्ट मैच खेला। मैदान में उतरते ही उनके नाम कई चाहे अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए। आइए नजर डालते हैं पार्थिव पटेल के कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स पर नजर...
विज्ञापन
कई मायनों में इस खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया मोहाली टेस्ट...
2 of 6
पार्थिव पटेल
- फोटो : ESPN
31 वर्षीय पार्थिव पटेल मोहाली टेस्ट में खेलने वाले सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी थे। पार्थिव ने 8 अगस्त 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 साल की उम्र में टेस्ट करियर का आगाज किया था। उस मैच में भारत और इंग्लैंड की ओर से खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहा था। उनमें से अधिकांश खिलाड़ी अब तक संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
कई मायनों में इस खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया मोहाली टेस्ट...
3 of 6
पार्थिव पटेल
- फोटो : getty
नासिर हुसैन उस टेस्ट में पार्थिव पटेल का पहला शिकार बने थे। तब नासिर इंग्लैंड के कप्तान थे। पटेल ने हरभजन सिंह की गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे लपक लिया था। 8 साल बाद अपनी वापसी के टेस्ट में पार्थिव ने अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे 50वां शिकार किया। ब्रिटिश कप्तान एलेस्टर कुक उनका 50वां शिकार बने।
कई मायनों में इस खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया मोहाली टेस्ट...
4 of 6
पार्थिव पटेल
विकेट के पीछे 50 से ज्यादा उपलब्धि हासिल करने वाले पार्थिव 7वें भारतीय विकेट कीपर बने। पार्थिव से पहले एमएस धोनी(294), सैयद किरवानी(198), किरण मोरे(130), नयन मोगिया(107), फारुख इंजीनियर(82), नरेन तम्हाणे(51) यह कारनामा कर चुके थे। पार्थिव के भी मोहाली टेस्ट के पहले दिन 1 स्टंपिंग और कैच सहित 51 शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
कई मायनों में इस खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया मोहाली टेस्ट...
5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता जब पार्थिव को दिखाया गया था तब महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट टीम में जगह मिली थी। धोनी के टेस्ट पदार्पण से संन्यास लेने के बीच के अंतराल में पार्थिव की कभी भी टीम में वापसी नहीं हो सकी।
कई मायनों में इस खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया मोहाली टेस्ट...
6 of 6
पीयूष चावला
- फोटो : demo pic
31 वर्षीय पार्थिव ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी टेस्ट मैच साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। 8 साल बाद टीम में शामिल किए जाने के बाद उनके नाम दो टेस्ट मैच खेलने का नया भारतीय रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जब पार्थिव ने अपना आखिरी टेस्ट खेला था तब से अब तक टीम इंडिया ने 83 टेस्ट मैच खेले हैं। इससे पहले सबसे लंबे अंतराल का रिकॉर्ड लेग स्पिनर पियूष चावला के नाम दर्ज था। पियूष के दो टेस्ट मैचों के बीच 49 मैचों का अंतर था।