फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लड़कों के लिए तरस रहीं कुंवारी लड़कियां!, जबकि होती हैं बेहद खूबसूरत

Mon, 15 Apr 2019 04:35 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वैसे तो आपने सुना होगा अक्सर लड़के लड़कियों की चाहत में रहते हैं। लड़कों को लड़कियों का इंतजार रहता है, लेकिन क्या आपने सुना है कि लड़कियां भी लड़कों का इंतजार कर रही हैं। जी हां, एक दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां की खूबसूरत लड़कियां लड़कों के लिए तरस रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Facebook
यहां लड़कियों के लिए शादी करना बेहद मुश्किल काम है। जानिए क्यों इस जगह की खूबसूरत लड़कियों को लड़के नसीब नहीं हो रहे हैं। इस बात को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Facebook
दरअसल, ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो कस्बा (town of Noiva do Cordeiro) पहाड़ों के बीच बसा है। यह कस्बा जितना खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरत यहां की जवान और कमसिन लडकियां है। बताया जाता है कि इस कस्बे में रहने वाली 20 से 35 साल की हजारों खूबसूरत लड़कियां शादी करने के लिए कुंवारे लड़कों की तलाश कर रही हैं लेकिन शादी के लिए उन्हें लड़के ही नहीं मिल रहे हैं।

4 of 7
- फोटो : Facebook
ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे में पुरुष अर्थात लड़के भी हैं, लेकिन वे अधिकतर शहर चले गए हैं। इसलिए गांव को समृद्ध करने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर आ गई है। इस कस्बे में रहने वाली लड़कियां प्यार और शादी का सपना संजोती हैं लेकिन सिर्फ शादी के लिए कस्बा नहीं छोड़ना चाहती। इस कस्बे की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या बेहद कम है।  
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : matt roper
यहां रहने वाली लड़कियां चाहती हैं कि दूसरे गांवों के लोग उनके साथ शादी करें और उनके साथ यहीं बस जाएं। बस इसी के चलते लड़कियों को शादी के लिए लड़के नहीं मिल रहे हैं। इस कस्बे में बहुत ही कम मर्द हैं, जिनमें से कई शादीशुदा हैं और जो कुंवारे हैं वो उम्र में काफी छोटे हैं।
विज्ञापन

जन्मदर में असमानता से बढ़ी परेशानी

6 of 7
- फोटो : matt roper
बताया जाता है कि लड़के और लड़कियों की जन्म दर में असमानता की वजह से ही इस कस्बे में यह समस्या पैदा हुई है। लड़कों की कमी होने की वजह से यहां महिलाओं का ही वर्चस्व है। यहां तक कि महिलाओं के बनाए नियमों के मुताबिक ही पुरुषों को चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : matt roper
गौरतलब है कि अगर लड़कियां शादी के लिए दूसरे कस्बों का रुख नहीं करेंगी तो हो सकता है कि शादी के लिए मर्दों के इंतजार में उनकी जवानी ही ढल जाए। यहां खेती-किसानी समेत कस्बे में महिलाओं का ही वर्चस्व चलता है। उन्हीं के बनाए नियम कायदे हैं, जिन पर पुरुषों को चलना पड़ता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें