फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं हनुमा विहारी, जिन्हें अचानक मिली भारतीय टीम में जगह?

Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हनुमा विहारी
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें टेस्ट में दो युवा खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया है। उनमे में से एक तो काफी मशहूर हैं, जबकि दूसरे के बारे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेटर कौन है।
विज्ञापन

2 of 8
हनुमा विहारी - फोटो : file photo
इन दोनों खिलाड़ियों की जगह भारतीय टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें पहला नाम हनुमा विहारी का है, जबकि दूसरा नाम भारत को इस साल अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ का है।
विज्ञापन

3 of 8
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है। बता दें कि विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और छह रन बनाए थे, इसके अलावा कुलदीप भी कुछ खास प्रदर्श नहीं कर पाए थे। चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। 

4 of 8
हनुमा विहारी
13 अक्टूबर 1993 को काकिनाड में जन्में विहारी ने साल 2010 में झारखंड के खिलाफ प्रथम श्रेणा क्रिकेटर से डेब्यू किया था। हनुमा ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 59.79 की औसत से 5142 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 56 मैचों में 2268 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
हनुमा विहारी
24 वर्षीय हनुमा का 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पूरे सीजन 6 मैचों में 94 की औसत से 752 रन बनाए हैं। हाल ही में हुनमा ने भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में 148 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था।
विज्ञापन

6 of 8
हनुमा विहारी
महज 24 साल 314 दिन में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले हनुमा 2012 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा थे और हाल ही में इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के चार मैचों में 291 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था।
विज्ञापन

7 of 8
पृथ्वी शॉ
वहीं, पृथ्वी शॉ ने महज 14 साल उम्र में ही सुर्खियों में जगह बना ली थी, जब उन्होंने साल 2013 में हैरिस शिल्ड मैच में रिजवी स्पिंगफील्ड हाईस्कूल के लिए खेलते हुए 330 गेंदों पर 546 रन बनाए थे। 17 साल की उम्र में साल 2017 की दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए 154 रन की पारी खेल सनसनी मचा दी। इस पारी के साथ पृथ्वी ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

8 of 8
पृथ्वी शॉ
दलीप और रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक जमाने के साथ ही पृथ्वी ने टीम इंडिया की दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी थी। हालांकि सीनियर टीम में सिलेक्शन के लिए अभी भी काफी समय था। कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में इस साल खेले गए अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी शॉ को कप्तान बनाया गया। पृथ्वी की कप्तानी में शॉ ब्रिगेड ने 2019 अंडर-19 विश्व कप जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें