फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैंपेन से सेलिब्रेशन! विराट ने जीत के बाद कोच शास्त्री को गिफ्ट की बोतल

Thu, 23 Aug 2018 11:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट ने तीसरे टेस्ट में खुद की पारी अपनी पत्नी अनुष्का के नाम की तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 'विराट' जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया। मगर तमाम घटनाक्रम के बीच वह कोच रवि शास्त्री को नहीं भूले।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
दरअसल, जीत के बाद शैंपेन बोतल उड़ाकर खुशियां मनाना खेल सभ्यता का हिस्सा है, लेकिन जब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ इस तरह की 'विराट' जीत नसीब हो तो मौज-मस्ती तो बनती ही है। इस मौके पर कप्तान विराट ने जीत के बाद मैन ऑफ द मैच शैंपेन बोतल कोच रवि शास्त्री को गिफ्ट की।
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
बता दें कि टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (200) रन की शानदार प्रदर्शन और जसप्रीत बुमराह (7 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत तीसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मेहमान टीम ने मेजबान इंग्लैंड को नॉटिंघम टेस्ट में 203 से करारी शिकस्त दी।
 

4 of 6
विराट कोहली
तीसरे टेस्ट में विराट ने बेहतरीन पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। पहली पारी में उन्होंने 97 तो दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन की उम्दा पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक जड़ा। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
तीसरे टेस्ट में शतक जड़ते ही कोहली पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद दूसरे ऐसे एशियन कप्तान बन गए, जिन्होंने इंग्लैंड में 400 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया। मौजूदा सीरीज में वह फिलहाल 440 रन बना चुके हैं। साल 1990 में अजहरुद्दीन ने 426 रन बनाए थे। विराट ने 3 मैचों के 6 पारियों में 400 रन से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। मालूम हो कि साल 2014 के आखिरी दौरे पर विराट ने पूरी सीरीज में महज 134 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट-पुजारा
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 329 रन बनाई, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली 161 रन पर सिमट गई। वहीं, टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी 352 रन पर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मेजबान 317 रन ही बना सकी और 203 से तीसरा टेस्ट हार गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें