फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई मुंबई इंडियंस की रणनीति, पांचवीं बार IPL चैपिंयन बनने के लिए बनाया ये प्लान

Mon, 18 Nov 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई इंडियंस
पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने सोमवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस से जुड़ी चिंता ने टीम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से क्रमश: ट्रेंट बोल्ट और धवल कुलकर्णी को ट्रेड करने के लिए प्रेरित किया। हार्दिक को पीठ दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी करानी पड़ी, जबकि बुमराह भी पीठ में दर्द के कारण पिछले कुछ समय से मैदान से दूर हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
जहीर खान
जहीर ने एक विडियो संदेश में कहा, 'चोट की समस्या के कारण हमारे लिए आईपीएल का आगामी सत्र काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हार्दिक को पीठ की सर्जरी करनी पड़ी, जबकि बुमराह भी पीठ दर्द की समस्या से परेशान है। जेसन बेहरनडार्फ भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
zaheer khan
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के ट्रेड के समय यह हमारे लिए चिंता की एक बात थी। हमें लगा कि गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने की जरूरत है। इसी को देखते हुए हमने कैपिटल्स और रॉयल्स के साथ ट्रेड किया।' आईपीएल के 2020 सत्र के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

4 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई
मुंबई इंडियंस:

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्य कुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनाघन, ट्रेंट बोल्ट।

रिलीज खिलाड़ी: एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेंडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, बरिंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जसवाल, अल्जारी जोसेफ।

स्क्वॉड: रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रित बुमराह, लसिथ मलिंगा, क्रुनाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, अनमूलप्रीत सिंह, ट्रेंट बाउल्ट (व्यापार), राहुल चाहर, इशान किशन, अनुकुल रॉय, अनुकुल रॉय (ट्रेड), आदित्य तारे, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), जयंत यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें