फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में ही बैन हो गया था यह खिलाड़ी, अंपायर से उलझ गए थे नाराज धोनी

Thu, 23 Jul 2020 08:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
daryl harper ms dhoni - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया कैप्टन कूल के नाम से जानती है। किसी भी परिस्थिति में वो मैदान पर एक दम शांत बने रहते हैं। मगर कई बार धोनी भी मैदान पर गुस्सा हुए हैं। एक ऐसी ही घटना के बारे में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हार्पर ने बताया है। हार्पर ने बताया कि किस तरह तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के डेब्यू टेस्ट मैच में धोनी उनसे नाराज हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
Praveen Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
हार्पर ने एशियानेट न्यूजेबल से बातचीत में 2011 के उस टेस्ट मैच का जिक्र किया, जिसमें प्रवीण कुमार ने डेब्यू किया था। इसी मुकाबले में विराट कोहली का भी टेस्ट डेब्यू हुआ था। 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट के दौरान युवा गेंदबाज प्रवीण कुमार को पिच पर डेंजर एरिया में बार-बार पैर रखने के चलते गेंदबाजी से बैन कर दिया गया। तब टीम के कप्तान धोनी हार्पर के इस फैसले से नाराज से हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : india today
हार्पर ने बताया कि जब मैंने धोनी को बताया कि प्रवीण इस मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि हमें आपसे पहले भी परेशानी हो चुकी है। मैं मन ही मन में हंसता रहा क्योंकि मेरी बात की मुझे सम्मानजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी
धोनी का कहना था कि प्रवीण का डेब्यू टेस्ट होने के कारण अंपायर को कुछ नरमी दिखानी चाहिए। वहीं, हार्पर ने कहा कि प्रवीण इससे पहले 50 वन-डे मैच खेल चुके थे और उन्हें क्रिकेट के नियमों के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। प्रवीण ने उस मैच में कुल छह विकेट लिए और भारत ने तब 63 रन से मैच जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें