फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: लुंगी ने कहा- विराट कोहली को आउट करने के लिए तैयार किया था स्पेशल प्लान

Thu, 18 Jan 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लुंगी एनगिडी
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के डेब्यू किसी सपने से कम नहीं रहा। एनगिडी न सिर्फ विजयी दक्षिण अफ्रीका के सदस्य रहे बल्कि वो जीत के असली सूत्रधार भी रहे। एनगिडी ने सेंचुरियन टेस्ट की चौथी पारी में सिर्फ 39 रन देकर 6 विकेट लिए और प्रोटियाज टीम को 135 रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन

2 of 5
लुंगी एनगिडी
एनगिडी ने जो 6 विकेट झटके उनमें से सबसे खास विकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रहा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक एनगिडी ने स्वीकार किया कि कोहली का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। उन्होंने साथ ही कहा कि कोहली का विकेट उनके लिए काफी स्पेशल है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
लुंगी एनगिडी ने कहा, 'मेरे लिए मैच का सबसे खास पल रहा विराट कोहली का विकेट लेना। यह मेरे लिए सबसे खास पल रहा और मुझे लगता है कि मैंने कड़ी मेहनत की। मैंने विराट कोहली के खिलाफ योजना तैयार की थी, जो कामयाब रही। इसलिए आखिरकार कोहली का विकेट मेरे लिए काफी मायने रखता है।'

4 of 5
कागिसो रबाडा - फोटो : BCCI
एनगिडी को इस मैच में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज कागिसो रबाडा का अच्छा साथ मिला। रबाडा की तारीफ करते हुए एनगिडी ने कहा, 'रबाडा विश्व के नंबर-1 गेंदबाज हैं और उनके साथ गेंदबाजी करने का मेरा सपना साकार हुआ। उनके पास काफी ज्ञान है और युवा के तौर पर उन्होंने मेरी काफी मदद भी की। हमने पूरी पारी के दौरान बातें की। उन्होंने मुझे बताया कि गेंदबाजी में क्या प्रयोग करूं कि विकेट निकाल सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
लुंगी एनगिडी जल्द ही आईसीसी की रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जल्द ही नंबर-1 गेंदबाज बनना चाहता हूं। मुझे अपना करियर काफी लंबा रखना है। मुझे जल्द ही सफलता हासिल करने की उम्मीद है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें