फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज जीत के बाद विराट का खुलासा, 'टीम के लिए वो किया जो मुझे पसंद नहीं'

Sun, 06 Aug 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट कोहली - फोटो : ANI
टीम इंडिया ने रविवार को कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को एक पारी और 53 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। तीसरा टेस्ट पल्लेकल में 12 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
कोहली एंड कंपनी - फोटो : twitter
कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने टीम हित को देखते हुए एक ऐसा फैसला लिया, जिसे निजी तौर पर वो पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली ने कहा, 'जिस तरह पिच बर्ताव कर रही थी और हर दिन उसमें बदलाव आ रहा था, फिर 439 रन की बढ़त को देखते हुए हमने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। वैसे निजी तौर पर मुझे विरोधी टीम को फॉलोऑन देना पसंद नहीं।'

4 of 5
जडेजा - फोटो : twitter
इसके अलावा विराट को श्रीलंकाई ओपनर दिमुथ करुनारत्ने और युवा कुसल मेंडिस प्रभावित करने में कामयाब रहे। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपको टीमों द्वारा ऐसी वापसी की उम्मीद रहती है। करुनारत्ने और मेंडिस ने बढ़िया बल्लेबाजी की। आपको कुछ कड़े पलों की भी जरुरत होती है, ताकि क्रिकेटर के रूप में सुधार कर सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोलंबो टेस्ट में मन ऑफ़ द मैच बने जडेजा - फोटो : twitter
अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'अगर आप कड़े पल का आनंद लेना शुरू करते हो तो आपको अच्छे पलों का मजा लेना का अवसर भी जरुर मिलता है। एक टीम के रूप में हम कभी आत्मसंतुष्ट नहीं होते जो महत्वपूर्ण हैं। बहरहाल, मैच की बात की जाए तो साहा ने इस तरह की पिच पर बाय के सिर्फ चार रन दिए, जो दर्शाता है कि वो इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ कीपर क्यों हैं। वो बहुत फुर्तीले हैं। हमारी बल्लेबाजी एक बार फिर शानदार रही। पुजारा और रहाणे हमारे दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं। राहुल ने भी रन बनाए और जडेजा ने निचले क्रम में उम्दा योगदान दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें