टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 191 रन का लक्ष्य दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
virat kohli
इस मुकाबले में कप्तान कोहली ने 38 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 72 रन की ऐसी तेज तर्रार पारी खेली की रिकॉर्ड बुक में पांच खास कीर्तिमान दर्ज हो गए। आइए जानते हैं कोहली ने टी-20 में कौन से नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
कोहली टी-20 क्रिकेट में 70 रन से ज्यादा का स्कोर करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने गए हैं। कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 9 बार 70 रन का आंकड़ा पार किया है।
4 of 6
virat kohli ms dhoni
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने टी-20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली है। दोनों ने टी-20 में 223 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी बार किसी भारतीय जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी की है। कोहली-धोनी के बीच इस मुकाबले में 100 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले ऐसा सिर्फ कोहली-रैना (2016) और धोनी-युवराज (2013) की जोड़ी ही कर पाई थी।
कोहली किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन (छह बार) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा पांच बार किया था।