पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी के तड़के 3.30 बजे पाकिस्तान के बालकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। जवाब में पाकिस्तान ने 27 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसीमा में अपने लड़ाकू विमान उड़ाए। भारत ने भी इसका जवाब दिया। ऐसे हालात में दोनों देशों की वायुसेना की क्षमता को लेकर सवाल मन में उठता है, दोनों देशों की वायुसेना में कितना दम है, किसके पास कितने लड़ाकू विमान हैं? किस देश की सबसे बड़ी ताकत क्या है?