फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश छोड़कर जाने वाले बयान पर कप्तान विराट कोहली ने कहा- मैं ट्रोल होकर संतुष्ट हूं

Fri, 09 Nov 2018 09:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli - फोटो : instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने देश छोड़ने वाले बयान पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने इस मामले को शांत करने की कोशिश में कहा कि सभी को अपनी पसंद की आजादी है। याद हो कि हाल ही में कोहली फैंस के निशाने पर आ गए थे क्योंकि उन्होंने कहा था कि यदि वे भारतीय क्रिकेटरों को खेलते देखना पसंद नहीं करते तो देश छोड़कर चले जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने युवाओं के आदर्श को आड़े हाथों लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। यह मामला ज्यादा बढ़ता देख भारतीय कप्तान ने अपनी सफाई पेश की है। 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
'रन मशीन' ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दोस्तों मुझे लगता है कि ट्रोलिंग मेरे लिए है, मैं खुद ट्रोल होकर ही संतुष्ट हूं। मैंने कमेंट में दिखे इन भारतीयों के बारे में बात कही थी, बस और कुछ नहीं। मैं पसंद की आजादी के पक्ष में हूं। दोस्तों त्योहार का आनंद लीजिए और शांत रहें। सभी को प्यार।'



 

4 of 5
virat kohli angry
कप्तान कोहली ने सोमवार को अपने 30वें जन्मदिन पर विराट कोहली ऑफिशियल ऐप लांच किया था। इस दौरान से एक फैन ने उनसे बातचीत में टीम इंडिया की जगह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटरों को महत्व दिया था। फैन ने लिखा, 'विराट एक क्षमता से बढ़ाकर आंका गया (ओवर रेटेड) बल्लेबाज है। मुझे उनकी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं दिखता। मैं इन भारतीय बल्लेबाजों की तुलना में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को देखना ज्यादा पसंद करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
इस पर कोहली ने जवाब में कहा था कि आलोचनाओं से निजी तौर पर प्रभावित नहीं होते हैं। मगर भारत में रहते हुए यदि कोई भारतीय खिलाड़ियों को पसंद नहीं करता तो उसे देश में नहीं रहना चाहिए। कप्तान ने कहा, 'मुझे नहीं लगा कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाइए और कहीं जाकर रहिए। आप इस देश में क्यों रह रहे हैं जबकि दूसरे देश पसंद हैं? मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं कि आपको मेरा खेल पसंद नहीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम्हें देश में रहकर दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को सही कीजिए।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें