आजकल ऑटोमेटिक स्कूटर काफी प्रचलन में है। लोग इन्हे चलाना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये बेहद आसानी से चलाए जा सकते हैं। सेल्फ लगाया और एक्सीलरेट किया और दौड़ा दिया स्कूटर। पिछले कुछ सालों में स्कूटरबाइक पर भी हावी रहे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑटोमेटिक स्कूटर खतरनाक भी हैं अगर इन्हे जरा सी भी हल्के में लेते हैं तो यह आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। तो आपका प्रिय स्कूटर ऐसे ही बना रहे और आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाता रहे आइए बताते हैं क्या करें क्या न करें।