फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर कप्तान न होते, तो क्रिकेट से संन्यास ले चुके होते युवराज

Fri, 20 Jan 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
युवराज सिंह - फोटो : Youtube
कटक के बाराबाती स्टेडियम में युवराज ने 150 रनों शानदार पारी खेल कर अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर तो बनाया ही, साथ ही उन्होंने टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव भी रख दी। कोहली की कप्तानी में ‘कमबैक किंग’ युवराज सिंह की पारी के चलते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया।
विज्ञापन

2 of 9
युवराज सिंह और विराट कोहली
2-0 की अजेय बढ़त दिलाने वाले युवराज सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस पुरस्कार को लेते हुए युवराज ने अपने दिल की बात की। बाएं हाथ के इस दिलकश बल्लेबाज ने कहा कि एक वक्त वो क्रिकेट से संन्यास लेने की सोच रहे थे।
विज्ञापन

3 of 9
युवराज सिंह के 10 रिकार्ड - फोटो : File Photo
यदि कोहली उनपर भरोसा नहीं जताते, तो वो क्रिकेट को अलविदा कह देते। उन्होंने कहा कि वो कैंसर से जूझते समय काफी हताश थे। उस समय वो क्रिकेस से संन्यास के बारे में सोच रहे थे. मगर कोहली ने उन्हें विशवास दिलाया कि अभी उनमें क्रिकेट बाकी है।

4 of 9
युवराज सिंह - फोटो : PTI
युवराज ने कहा, “खुद पर विशवास करना बहुत आसान हो जाता है, जब आपके साथ टीम और कप्तान का साथ हो। मुझे खुशी है कि ड्रसिंग रूम में बैठे लोगो को मुझपर भरोसा है। एक वक्त मैंने सोचा कि आगे खेलना चाहिए या नहीं, मगर कभी हार न मानना में मेरा विश्वास है।”
विज्ञापन

5 of 9
युवराज सिंह
युवराज ने कटक में अपना 14वां वनडे शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 2011 में विश्वकप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैंकड़ा जड़ा था। युवराज को इस शतक के लिए 2131 दिनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 9
युवराज सिंह - फोटो : PTI
युवराज ने इस साल रणजी क्रिकेट में बड़ौदा के खिलाफ 260 रनों की पारी खेली। युवी ने कहा कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है और इसी अब वो टीम में बने रहना चाहते हैं। युवराज ने इस साल रणजी क्रिकेट में 650 से अधिक रन बनाए।
विज्ञापन

7 of 9
युवराज सिंह
युवराज ने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। मैं न अखबार पढ़ता, न टीवी देखता। मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूँ, ताकि अच्छा खेल सकूं और शायद आज मैने अच्छी क्रिकेट खेली। मेरे अंदर अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बाकी है।”

8 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : PTI
युवराज ने कहा कि उन्हें धोनी के साथ बल्लेबाजी करके काफी मजा आया। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी पारी के साथ साझेदारी बनाने पर ध्यान दिया और टीम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। युवराज और धोनी ने साथ में काफी मैच खेले हैं।
विज्ञापन

9 of 9
युवराज सिंह
देखिए शतक जड़ने के बाद युवराज सिंह का वीडियो:
  An emotional moment for @YUVSTRONG12 as he brings up his 14th ODI ton #TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/cX88vImx0v — BCCI (@BCCI) 19 January 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें