लंबे समय से क्रिकेट से दूर एबी डीविलियर्स ने कई झटकों के बाद अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलने वाले एबी ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई-अगस्त में होने वाली टेस्ट सीरीज से भी खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन
एबी ने कहा, सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और भारत के लिए खेलूंगा क्रिकेट
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
इस फैसले का मतलब है कि अब एबी 2017 के दूसरे भाग में ही टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा बन पाएंगे। इसके साथ ही एबी ने कहा है कि वो सभी टी-20 लीग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एबी ने कहा, सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और भारत के लिए खेलूंगा क्रिकेट
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
32 वर्षीय बल्लेबाज के पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेने की उम्मीद थी, लेकिन वो अभी पूरी तरह फिट नहीं है। ऐसे में फैंस को भारत के खिलाफ 2017-18 में होने वाली सीरीज तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि वह आईपीएल में हिस्सा लेंगे।
एबी ने कहा, सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और भारत के लिए खेलूंगा क्रिकेट
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
वर्ष के अंत में वापसी की उम्मीद लगाए एबी डीविलियर्स टेस्ट में वापसी के लिए अपनी प्रथम श्रेणी टीम टाइटन्स की तरफ से भी खेलेंगे। कोहनी की चोट से उबरकर एबी ने कहा कि वो अभी संन्यास नहीं लेंगे और क्रिकेट जारी रखेंगे।
एबी ने कहा, सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और भारत के लिए खेलूंगा क्रिकेट
5 of 5
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स ने कहा, “मेरी प्राथमिकताएं बदलने के पीछे एक बड़ा और अच्छा कारण है। तीनों फॉर्मेट में खेलने से मेरी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आईपीएल आईसीसी का हिस्सा है और इस वजह से मैं इसमें शामिल होने वाला हूँ। मै सिर्फ आईपीएल और दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलूंगा।”