फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-बुमराह की बादशाहत बरकरार, वन-डे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम

Fri, 04 Oct 2019 11:45 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत वन-डे में भी बरकरार है। ताजा जारी आईसीसी वन-डे रैंकिंग में विराट और बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं। वन-डे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली 895 अंक के साथ पहले और रोहित शर्मा 863 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 834 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस 820 अंक लेकर चौथे, वहीं न्यूजीलैंड के रॉस टेलर 817 अंक हासिल कर पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर छह पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में चार विकेट झटके थे। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को भी दो पायदान का फायदा मिला है और वह 16वें पायदान पर आ गए हैं। हारिस सोहेल भी तीन पायदान उपर चढ़े हैं और वह 32वीं रैंक पर आ चुके हैं।





 
विज्ञापन

4 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
टीम रैंकिंग में 125 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। जबकि उससे सिर्फ तीन अंक पीछे भारत 122 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत से 10 अंक पीछे न्यूजीलैंड (112) की टीम तीसरे पायदान पर है और 111 के साथ ऑस्ट्रेलिया नंबर चार पर है। 110 अंक लेकर दक्षिण अफ्रीका पाचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है। सातवीं रैंक पर बांग्लादेश और श्रीलंका आठवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें