टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर न सिर्फ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि देश में वह एक स्टाइल आइकन भी माने जाते हैं। हालांकि कोहली का स्टाइलिश अंदाज शायद कुछ फैंस को कभी पंसद नहीं आया। इसी वजह से वे आए दिन कोहली प्रदर्शन की बजाए उनके हेयरयस्टाइल, टैटू, दाढ़ी और लुक पर तंज कसने में जरा भी पीछे नहीं रहते।