फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले रूट को किया रनआउट, फिर कोहली ने जश्न के साथ पूरा किया बदला

Thu, 02 Aug 2018 11:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत-इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित 5 टेस्ट मैच की सीरीज बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन का खेल पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही इंग्लैंड चौथे सेशन में पूरी तरह बैकफुट पर चली गई। यह सबकुछ हुआ भारतीय कप्तान विराट कोहली की फुर्ती के चलते।
 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 63वें ओवर में विराट ने न सिर्फ इंग्लिश कप्तान जो रूट को रनआउट कर मैच का पासा पलट दिया बल्कि अपने जश्न के अंदाज से भी लाइमलाइट खींच ले गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
पारी का 63वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत थी और उसका स्कोर 216 रन पर 3 विकेट था। दिन के आखिरी सत्र में जो रूट अपने शतक की ओर बढ रहे थे और भारत को विकेट की सख्त दरकार थी, अश्विन ने ओवर की तीसरी गेंद फेंकी जिसे रूट ने मिड विकेट की ओर खेला और दो रन चुराने चाहे।


 

4 of 5
तभी विराट कोहली ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए अपने एक शानदार डायरेक्ट थ्रो पर रन रूट को रनआउट कर न सिर्फ शतक से महरूम कर दिया साथ ही अपने खास अंदाज के जश्न से उनसे वनडे सीरीज का अपना बदला भी पूरा कर लिया।

देखें वीडियो:



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दरअसल, वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में रूट ने शतक पूरा कर विराट की ओर देखते हुए हाथ से अपना बल्ला गिराकर जश्न मनाया था। शायद वह ऐसा कर जताना चाहते थे कि टेस्ट सीरीज में भी उनका यही फॉर्म बरकरार रहेगा। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड के अगले 3 विकेट महज 27 रनों से अंदर ही गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें