फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने ऑल टाइम रैंकिंग में महान लारा को पीछे छोड़ा, गावस्कर के करीब पहुंचे

Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न जोहानसबर्ग टेस्ट में 12 अंक हासिल किए और टेस्ट बल्लेबाजों की सर्वकालिक रैंकिंग में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
steve smith - फोटो : File
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2017 कोहली के तीसरे टेस्ट की शुरुआत में 900 अंक थे। जोहानसबर्ग में पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 54 व 41 रन की पारी खेलकर कोहली ने 12 अंक हासिल किए। अब उनके 912 अंक हो गए हैं और वह सर्वकालिक लिस्ट में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डॉन ब्रैडमैन 961 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। मौजूदा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 947 अंक के साथ सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने पांच अंकों की छलांग लगाई और लारा (911), केविन पीटरसन (909), हाशिम अमला (900), शिवनारायण चंद्रपॉल (901) और माइकल क्लार्क (900) को पीछे छोड़ा। कोहली अब हमवतन और आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम सुनील गावस्कर के करीब पहुंच गए हैं, जिनके 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट के बाद 916 अंक हुए थे।

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली के पास जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट या फिर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अधिक अंक जुटाने का मौका होगा। जोहानसबर्ग टेस्ट से रैंकिंग में सुधार करने वाले अन्य बल्लेबाजों में अमला, डीन एल्गर और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
अजिंक्य रहाणे
अमला एक पायदान के फायदे के साथ सातवें, एल्गर दो पायदान के लाभ से 12वें और रहाणे पांच स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी 14वें (दो स्थान का नुकसान), लोकेश राहुल 20वें (दो रैंक की गिरावट), क्विंटन डी कॉक 27वें (7 स्थानों का नुकसान) और एडेन मार्करम 48वें (10 पायदान नीचे) को रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 8
जेम्स एंडरसन
टेस्ट गेंदबाजों की आईसीसी खिलाड़ी रैंकिंग के शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन शीर्ष पर काबिज हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा, टीम इंडिया के स्पिनर रविंद्र जडेजा, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और रविचंद्रन अश्विन क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
टॉप-20 में जिन गेंदबाजों की रैंकंग में सुधार हुआ है, उसमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शामिल हैं। मोर्कल दो पायदान के फायदे के साथ 9वें जबकि शमी दो स्थान के फायदे के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग पर पहुंचे। भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की भारतीय तिकड़ी ने भी सुधार किया है।
विज्ञापन

8 of 8
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर अपने करियर में पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे, वह दो पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर हैं। इशांत तीन पायदान के लाभ से अब 26वें स्थान पर जबकि बुमराह 36 स्थान के सुधार के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे। बुमराह अब 46वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें