कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते फिलहाल भारतीय टीम लगभग चार माह से मैदान से दूर है, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी तब रिकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंदुलकर के कुछ कीर्तिमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
तेंदुलकर के नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है, जिससे कोहली (70) शतक अभी काफी पीछे हैं, लेकिन मास्टर ब्लास्टर के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 49 शतकों से वह ज्यादा दूर नहीं है और अगर क्रिकेट मैच सुचारू रूप से चलते हैं तो अगले साल इस रिकॉर्ड को अपने नाम पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
विराट-सचिन
कोहली ने अभी वन-डे में 43 शतक लगाए हैं और तेंदुलकर की बराबरी के लिए उन्हें केवल छह शतकों की जरूरत है, उन्हें भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक वन-डे शतक के तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हालांकि केवल एक शतक की दरकार है।
4 of 8
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
तेंदुलकर ने घरेलू धरती पर 20 जबकि कोहली ने 19 सैकड़े ठोके हैं। खेलों की वापसी पर तेंदुलकर के जिस वन-डे रिकॉर्ड को कोहली सबसे पहले तोड़ सकते हैं वह है सबसे कम पारियों में 12,000 रन पूरा करने का।
विज्ञापन
5 of 8
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
तेंदुलकर ने 300 पारियों में जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 314 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने अभी तक 248 मैचों की 239 पारियों में 11,837 रन बनाए हैं और वह 12,000 के आंकड़े से केवल 133 रन पीछे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
गौरतलब है कि वन-डे में सबसे कम पारियों में 8,000, 9,000, 10,000 और 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली नाम पर है, उन्होंने 10,000 और 11,000 रन के मामले में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
7 of 8
भारतीय टीम जब चार टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाती है तो फिर कोहली कंगारुओं के देश में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।
तेंदुलकर और कोहली ने अभी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर क्रिकेट के लंबे प्रारूप में छह-छह शतक लगाए हैं। तेंदुलकर के नाम पर इस देश में 20 मैचों की 38 पारियों में 1809 रन दर्ज हैं जबकि कोहली ने 12 टेस्ट की 23 पारियों में 1274 रन बनाए हैं। कोहली इस तरह से तेंदुलकर से 535 रन पीछे हैं।