भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
कोहली ने 37 गेंदों में अपना 27वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में कोहली का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। कोहली ने अंतिम 17 गेंदों में 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
वर्ल्ड टी-20 2016 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टी-20 सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लगातार दो अर्धशतक जड़े हों।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की बराबरी की। दोनों ने 11-11 बार यह कमाल करने का कारनामा किया है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दाएं हाथ के लेग स्पिनर के खिलाफ 400 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः मार्टिन गप्टिल (371) और ग्लेन मैक्सवेल (331) हैं।