कोहली का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक खामोश था और वह रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए।
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और लगातार बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त कोहली लय में लौटे और अर्धशतक जड़कर भारत को मुश्किल से उबारा। कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर ही भारत दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा सका। कोहली का पिछली 10 टी20 पारी में यह पहला 50 से अधिक का स्कोर है।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
मौजूदा टी20 विश्व कप में जड़ा पहला अर्धशतक
कोहली का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक खामोश था और वह रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की, जबकि शिवम दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों पर 57 रन जोड़े। कोहली का मौजूदा टी20 विश्व कप में यह पहला अर्धशतक था। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन था। इस विश्व कप में कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ एक रन, पाकिस्तान के खिलाफ चार रन, अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन बनाए थे, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली के बल्ले से नौ रन निकले थे। हालांकि, फाइनल में कोहली का बल्ला जमकर बोला और वह फॉर्म में लौटने में सफल रहे।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नॉकआउट में दूसरी बार जड़ा पचासा
कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में बेहतर रिकॉर्ड है। फाइनल मुकाबले से पहले कोहली ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी। उस समय भी कोहली के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी।
4 of 5
टी20 विश्व कप
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार फाइनल में जड़ा अर्धशतक
यह पहली बार नहीं है जब कोहली का बल्ला टी20 विश्व कप के फाइनल में गरजा है। इससे पहले उन्होंने 10 साल पहले श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में 77 रनों की पारी खेली थी। कोहली इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली के अलावा गौतम गंभीर दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में पचासा जड़ा है। गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 75 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर भारत चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ चुनौतपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा था।
बाबर आजम के बराबर पहुंचे कोहली
कोहली ने टी20 प्रारूप में अपना 39वां अर्धशतक पूरा किया और वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी पर पहुंच गए हैं। बाबर ने भी टी20 में 39 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित के नाम टी20 में 37 अर्धशतक हैं।