फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को प्रपोज करने वाली वायट ने महिला क्रिकेट में रच दिया यह इतिहास  

Thu, 23 Nov 2017 08:38 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
1 of 5
डेनिएल वायट
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल वायट ने महिला क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में वायट ने कमाल कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
डेनिएल वायट
इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की यह जीत महिला टी-20 क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। जीत का खासियत यह है ‌कि इसमें डेनिएल वायट और टीम की कप्तान ही‌थर नाइट ने बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
विज्ञापन

3 of 5
डेनिएल वायट
डेनिएल वायट ने मैच में 57 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। इस तरह वह टी-20 में शतक लगाने वाली इंग्लैंड की पहली महिला खिलाड़ी हो गई हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी शतकीय पारी खेल मैच जिताने के मामले में भी वायट इंग्लैंड की पहली महिला क्रिकेटर हो गई हैं। 

4 of 5
डेनिएल वायट
वायट वहीं खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक बार सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेनिएल वायट
इससे पहले इंग्लैंड ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के 163 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। इतिहास रचने वाली वायट ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान हीथर नाइट ने 37 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें