फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोलकाता में जडेजा ने किए महज 2 ओवर, हुआ यह नुकसान

Thu, 23 Nov 2017 08:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में धमाकेदार नाबाद शतक लगाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन रविंद्र जडेजा को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन अपने इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंदों में 104* रन बनाए। कोहली के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 352 रन के स्कोर पर घोषित की और श्रीलंका के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन

3 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : CricketCountry.com
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। वैसे वन-डे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में कोहली नंबर-1 पर काबिज हैं। अब गुरुवार से एशेज सीरीज शुरू होना है और अगर वॉर्नर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो वो कोहली को पीछे छोड़ देंगे।

4 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket World
टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के ऑलराउंडरों की लिस्ट में नुकसान हुआ है। उनके पास नंबर-1 बनने का मौका कुछ समय के लिए फिसल गया है। कोलकाता टेस्ट के बाद जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑलराउंडरों की लिस्ट में जडेजा तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें 20 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ है। रविंद्र जडेजा को कोलकाता में महज 2 ओवर करने का मौका मिला। इस वजह से वह कुछ खास नहीं कर सके। प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के बाद जडेजा की रैंकिंग में गिरावट आई है। 
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट शेष हैं, ऐसे में जडेजा के पास एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका रहेगा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आठ स्थान का फायदा हुआ है और उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। कोलकाता टेस्ट के मैन ऑफ द मैच भुवी अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के गेंदबाजों की लिस्ट में 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की 'बंगाल एक्सप्रेस' मोहम्मद शमी को भी कोलकाता टेस्ट में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला और वो एक स्थान के फायदे के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें