फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: ज्यादा उकसाने पर 'बेरहम' हो जाते हैं विराट, टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया आगाह

Mon, 14 Dec 2020 02:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि पहले टेस्ट में विराट कोहली का सामना करते हुए मेजबान खिलाड़ियों को 'सही संतुलन' बनाना होगा क्योंकि ज्यादा उकसाने पर भारतीय कप्तान विरोधी टीम के लिए 'बेरहम' साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के बीच वाकयुद्ध, छींटाकशी और विवाद चलते रहते हैं। पिछली बार 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में कोहली और टिम पेन के बीच तीखी बहस देखी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
पेन और विराट के बीच विवाद - फोटो : ट्विटर
फिंच ने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'कई बार मौके आएंगे जब तनाव पैदा होगा, इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है। कोहली को उकसाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर वह विरोधी टीमों के लिए बेरहम साबित हो सकता है।'

4 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : पीटीआई
पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगा। इसके बाद कोहली अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आएंगे। फिंच ने कहा कि भारतीय कप्तान अब पहले से काफी शांतचित्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'अब वह काफी बदल गया है। मैदान पर काफी शांत रहता है और खेल के प्रवाह को समझता है।'
विज्ञापन

5 of 6
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL
इंडियन प्रीमियर लीग में कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके फिंच ने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा हैरान इस बात से था कि वह खुद कितनी तैयारी करता है, लेकिन वह अपनी टीम से ज्यादा विरोधी पर फोकस कभी नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
आईपीएल में भी वह अंतिम एकादश पर पूरा भरोसा रखता था। मैदान पर कई बार कोहली से भिड़ चुके फिंच ने कहा कि उनका यह रूप देखना अच्छा लगा। उन्होंने कहा, 'हमने कई बेहतरीन श्रृंखलाएं खेली जिसमें एक खिलाड़ी के तौर पर वह अलग ही स्तर पर था और काफी आक्रामक भी, इस तरह उसे शांतचित्त देखकर बहुत अच्छा लगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें