फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, पूरी हुई 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड की हाफ सेंचुरी

Wed, 06 Mar 2019 01:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kohli and ponting
विराट कोहली (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे वन-डे में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कौन हैं विजय शंकर, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर फेंक बन गए जीते के हीरो
 
विज्ञापन

2 of 5
kohli sangakkara
इसके साथ ही विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों 50-50 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kohli and tendulkar
कोहली ने इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 76 बार मैन ऑफ द मैच जीता है।

4 of 5
kohli and tendulkar
इस लिस्ट में सचिन पहले के बाद सनथ जयसूर्या दूसरे (58), जैक कैलिस तीसरे (57), कुमार संगकारा और विराट कोहली चौथे (50) और रिकी पोंटिंग पांचवें (49) स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। कोहली ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 159 पारियों में 9,000 रन पूरे किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के छठें कप्तान बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें