टीम इंडिया को 6 मैचों की वन-डे सीरीज का पांचवां वन-डे पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉज पार्क में खेला जाना है और इस वन-डे को जीतते ही भारतीय टीम इतिहास रच देगी। दरअसल
टीम इंडिया अब तक
दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है और ऐसे में अगर इस बार
विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम यह कमाल करती है तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
इसके अलावा विराट कोहली को न सिर्फ द. अफ्रीका में सीरीज जीतने के लिए याद रखा जाएगा बल्कि एक और वजह से वह हमेशा जाने जाएंगे। आइए जानते हैं उस वजह के बारे में...