फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया, 'पॉप स्टार' बने सिराज, फैन्स से मिले कोहली

Thu, 20 Oct 2022 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। मेलबर्न पहुंचने पर विराट ने फैन्स से मुलाकात भी की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
1 of 8
मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया; बाएं से- अर्शदीप, शार्दुल, दीपक और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। फिलहाल क्वालिफायर्स राउंड खेले जा रहे हैं। इस राउंड के बाद चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी। पहले मुकाबले में पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और रनर-अप न्यूजीलैंड भिड़ेंगे। वहीं, 23 अक्तूबर को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया अपना पहला मैच कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को लेकर टीम इंडिया तैयार है। इसके लिए टीम मेलबर्न पहुंच चुकी है। गुरुवार को सभी खिलाड़ियों ने मेलबर्न में लैंड किया। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 8
फैन को ऑटोग्राफ देते युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। मेलबर्न पहुंचने पर विराट ने फैन्स से मुलाकात भी की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। साथ ही विराट ने ऑटोग्राफ भी दिया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मस्ती करते भी दिखे। हार्दिक ने एयरपोर्ट पर कहा- वेलकम टू मेलबर्न। 


ऋषभ पंत

4 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मोहम्मद सिराज पॉप स्टार या यूं कहें पॉप सिंगर के लुक में नजर आए। वहीं, लोगों ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से भी ऑटोग्राफ लिए। दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव समेत तमाम खिलाड़ी कूल दिखे। भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला अहम रहने वाला है। पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। वहीं से टीम इंडिया का मोमेंटम खराब हो गया था।
विज्ञापन

5 of 8
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-12 में हार गई थी और सुपर-12 राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर जीत से आगाज करना चाहेगी और अपने ग्रुप में दबदबा बनाना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें इन दोनों टीमों के अलावा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी। 
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए की विनर टीम और ग्रुप-बी की रनर अप टीमें होंगी। सुपर-12 राउंड के लिए चार टीमों का फैसला 21 अक्तूबर तक आ जाएगा। क्वालिफायर राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है- ग्रुप-ए और ग्रुप-बी। ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और यूएई की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार अपने घर में खिताब का बचाव करने उतरेगी। 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की, जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय टीम ने 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में जीत हासिल की। 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच बारिश से धुल गया।
विज्ञापन

8 of 8
रोहित और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय: मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई। 

नेट बॉलर्स: चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें