फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्या वाकई रनआउट थे धोनी, थर्ड अंपायर के इस फैसले से फाइनल हारी चेन्नई?

Mon, 13 May 2019 02:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एमएस धोनी का रनआउट - फोटो : अमर उजाला
मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर IPL-12 का खिताबी मुकाबला जीत लिया। ये चौथा मौका है, जब मुंबई ने इस टूर्नामेंट का फाइनल जीता हो, लेकिन दूसरी ओर चेन्नई की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने के फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

IPL 2019 Final: 42 रन लुटाने वाले मलिंगा ने कैसे आखिरी ओवर में चेन्नई के मुंह से छीनी जीत
विज्ञापन

2 of 8
विजेता मुंबई इंडियंस
दरअसल, चेन्नई की टीम 150 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। एक वक्त उसकी स्थिति मजबूत थी, 9 ओवर में ही स्कोर 70/1 हो चुका था। जीत के लिए 11 ओवर्स में 80 रन की दरकार थी। यह लक्ष्य आसान नजर आ रहा था,  लेकिन मैच में वापसी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने चेन्नई को लगातार झटके दिए।

VIDEO: चेन्नई की हार पर पैर पटक-पटक कर रोने लगा यह बच्चा, पूरी रात बहाए आंसू
 
विज्ञापन

3 of 8
एमएस धोनी
10वें ओवर में सुरेश रैना (8) और अगले ही ओवर में अंबाती रायुडू (1) भी चलते बने। यहां से चेन्नई पर दबाव बढ़ने लगा। फिर एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए। स्कोर 73/3 हो चुका था। नाजुक मौके पर पूरी टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर एमएस धोनी के कंधों पर आ गई।

4 of 8
एमएस धोनी रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
13वां ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आए। चौथी गेंद पर शेन वॉटसन ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और रन लेने दौड़ पड़े। लसिथ मलिंगा ने गलत थ्रो किया। धोनी ने ओवरथ्रो पर रन लेने की ठानी। यही धोनी गलती कर बैठे, क्योंकि इशान किशन ने सटीक थ्रो जमाकर धोनी को संकट में ला दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
एमएस धोनी रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई ने रनआउट की जोरदार अपील की। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर को फैसला रेफर कर दिया। टीवी अंपायर ने अनगिनत कैमरा एंग्लस से रीप्ले देखा। मगर किसी भी कोण से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब सभी की नजरें मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर टिकीं थीं, जहां तय होना था मैच में धोनी का भविष्य।
विज्ञापन

6 of 8
एमएस धोनी रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट को करीब से देखने वाले जानते हैं कि दुविधा की स्थिति में फायदा बल्लेबाज को मिलता है। अधिकतर मौकों पर ऐसा हुआ भी, लेकिन धोनी के मामले में ऐसा नहीं हुआ। कई रीप्ले देखने के बाद तीसरे अंपायर ने धोनी को रनआउट करार किया। 
विज्ञापन

7 of 8
एमएस धोनी रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे अंपायर नाइजल लॉन्ग के इस फैसले से पूरी दुनिया हैरान रह गई। 8 गेंदों में 2 रन बनाने के बाद धोनी जब आउट हुए तो चेन्नई को जीत के लिए 44 गेंदों में 69 रन की दरकार थी। इस विकेट का खामियाजा चेन्नई को खिताब चूककर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
मुंबई ने सांस थाम देने वाले मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई को एक रन से हराया। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक कई लोगों का मानना है कि धोनी आउट नहीं थे। खैर दोनों ही टीम ने अपना शतप्रतिशत दिया। जाते-जाते IPL 'इंडियन पैसा वसूल लीग' बन गया।

नीचे देखिए एमएस धोनी का रन आउट
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें