फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 1 मिनट से ज्यादा लेट नहीं होती ट्रेनें, हो गई तो रेलवे को करना पड़ता है ये काम

Mon, 13 May 2019 01:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जापान बुलेट ट्रेन - फोटो : Social media
भारत में ऐसी कोई भी ट्रेन नहीं है, जो देरी से ना चलती हो या गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक वो देर न होती हो। कुछ घंटों की देरी तो यहां आम है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां 60 सेकेंड से ज्यादा कभी ट्रेनें लेट नहीं होती हैं। अगर लेट हो गईं तो रेलवे को इसके लिए लोगों से माफी मांगनी पड़ती है। 
विज्ञापन

2 of 5
जापान बुलेट ट्रेन - फोटो : Social media
इस देश का नाम है जापान, जिसे समय का पाबंद देश भी माना जाता है। यहां की बुलेट ट्रेन को शिंकासेन के नाम से जाना जाता है। जापान में हर तीन मिनट के अंतराल पर एक बुलेट ट्रेन चलती है। खास बात ये है कि सबसे तेज होने के बावजूद आज तक इनकी वजह से कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
जापान बुलेट ट्रेन - फोटो : Social media
जापान की बुलेट ट्रेनें आधुनिक तकनीक से लैस होती हैं। इसमें आधुनिक सेंसर लगे हुए होते हैं, जो भूकंप या प्राकृतिक आपदा का पता पहले ही लगा सकते हैं और ऐसी आशंका होने पर ट्रेन को ये खुद ही रोक लेते हैं। 

4 of 5
जापान बुलेट ट्रेन - फोटो : Social media
जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को समय पाबंदी में दुनियाभर में सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां रेलवे का अनुशासन इतना तगड़ा है कि अगर ट्रेन कुछ सेकेंड भी लेट हो जाती है तो विभाग हर एक पैसेंजर से निजी तौर पर माफी मांगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जापान बुलेट ट्रेन - फोटो : Social media
जापान का रेलवे विभाग यात्रियों को लेट नोट्स भी जारी करता है, ताकि नौकरी पर जाने वाले लोग अपनी कंपनियों को देर से आने की वजह बता सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान रेलवे ने एक बार बुलेट ट्रेन के 20 सेकंड जल्दी पहुंचने के लिए भी यात्रियों से माफी मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें