फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के प्यार में पागल थी अंजलि, उम्र में छह साल छोटे मास्टर-ब्लास्टर को दे बैठी थी दिल

Thu, 14 Feb 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
रोमांस सिर्फ क्रिकेट और सिनेमा से जुड़े लोगों के बीच ही नहीं होता बल्कि आम लोगों के बीच भी होता है। इन्हीं प्रेम कहानियों में एक अनोखी और दिलचस्प लव स्टोरी है सचिन तेंदुलकर और अंजलि की।
विज्ञापन

3 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर 90 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे और टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' भी बन चुके थे। मीडिया उन्हें मास्टर-ब्लास्टर का नाम भी दे चुकी थी और घुंघराले बालों वाला यह सितारा हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुका था, खासकर युवा महिला प्रशंसकों के बीच।

4 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
रन बनाने की धुन पर सवार क्रिकेट के इस अनमोल सितारे के पास ढेरों लड़कियों के साथ रोमांस करने की मानो फुर्सत ही नहीं थी और हजारों हसीनाओं का नाजुक दिल तोड़ते हुए उन्होंने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी ने हजारों हसीन दिलों को एक ही झटके में तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर-ब्लास्टर और अंजलि की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

6 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक की झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

7 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इस पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन खास बात यह रही कि किसी को भी इसकी खबर तक नहीं लगी। दोनों ने अपने रिश्तों का खुलासा किया 1994 में, जब उन्होंने न्यूजीलैंड में सगाई की। 

8 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा सचिन और अंजलि ने पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने आपस में एक साथ कोई फिल्म नहीं देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।

9 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इसके कुछ महीने बाद अगले साल 1995 में दोनों ने विवाह भी कर लिया। उस समय देश में मीडिया का ज्यादा प्रभाव नहीं था इसलिए उन्हें रोमांस करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई और चुपचाप रोमांस में लगे रहे।

10 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
शादी के बाद भी करीब 18 साल तक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का करियर चला और काफी रन भी बनाए। वह जब भी क्रिकेट खेलने जाते थे तो अंजलि स्टेडियम में कम ही नजर आती थीं, लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद वह काफी समय सचिन के साथ रहती हैं और हर काम में उनका साथ बंटाती हैं।

11 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इसके अलावा एक बात और, अंजलि उनकी इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती-डुलती थीं।

12 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
अंजलि एक गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं। तेंदुलकर के ससुर आनंद 7 बार नेशनल ब्रिज चैंपियन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
सचिन और अंजलि तेंदुलकर
तेंदुलकर दंपति के 2 बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा का जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को हुआ जबकि क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले अर्जुन ने सचिन के घर कदम रखा 24 सितंबर, 1999 को।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें