साल 2016 में वनडे क्रिकेट में 10 मौके ऐसे आए जब बल्लेबाजों ने एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए। लेकिन इस साल कोई भी खिलाड़ी दोहरे शतक क आंकड़े को नहीं छू सका। जबकि साल 2015 में दो खिलाड़ियों ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। दुनिया की कई टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पारियां खेलीं। आईए साल 2016 की दस बड़ी पारियों पर नज़र डालते हैं...
विज्ञापन
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
2 of 11
सरजील खान
10. सरजील खान
पाकिस्तानी बल्लेबाज सरजील खान इस साल वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में दसवें स्थान पर रहे। सरजील ने अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 86 गेंदों में 152 रन बनाए थे। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान सरजील ने 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज सरजील ने 61 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। स्ट्राइक रेट के लिहाज से यह साल 2016 की सबसे तेज 150 रन की पारी रही सरजील ने मैच में 176.74 की औसत से रन बनाए थे।
विज्ञापन
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
3 of 11
विरा
9 विराट कोहली
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2016 बहुत बेहतरीन रहा। विराट ने इस साल हर फॉर्मेट में रन बनाए। विराट इस साल वनडे क्रिकेट की सबसे लंबी पारी खेलने वालों की सूची में नौवें स्थान पर रहे। विराट ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मैच में 154 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को विजयी बनाया था। विराट ने 134 गेंदों में 154 रन बनाए थे जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था।
4 of 11
डेविड वॉर्नर
- फोटो : getty
8 डेविड वार्नर
साल 2016 की आठवीं सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम रही। वार्नर ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मेलबर्न में 128 गेंदों में 156 रन बनाए। जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे। पारी के दौरान वार्नर का स्ट्राइक रेट 121.87 का रहा।
विज्ञापन
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
5 of 11
एड जॉयस
7 एडमंड जॉएस
आयरलैंड के बल्लेबाज एडमंड जॉयस ने साल 2016 की सातवीं सबसे बड़ी पारी खेली। वह किसी भी एसोसिएट नेशन की ओर से सबसे लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी रहे। एडमंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ जुलाई में बेलफास्ट में 148 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के भी जड़े। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.10 का रहा।
विज्ञापन
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
6 of 11
जेसन रॉय
- फोटो : getty
6 जेसन रॉय
इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने साल की छठी सबसे लंबी एकदिवसीय पारी खेली। रॉय ने जुलाई में इंग्लैंड के ओवल मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 118 गेंदों में 162 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के भी जमाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.28 का रहा।
विज्ञापन
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
7 of 11
स्टीव स्मिथ
- फोटो : उ
5 स्टीव स्मिथ
क्रिकेट का सुपरमैन कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने साल की पांचवी सबसे बड़ी पारी खेली। स्मिथ ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच में 157 गेंदों में 164 रन बनाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.45 का रहा। अपनी इस मैराथन पारी में स्मिथ ने 14 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
8 of 11
एलेक्स हेल्स
- फोटो : Reuters
4 एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स साल 2016 में सबसे लंबी वनडे पारी खेलने वालों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। हेल्स ने अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ 122 गेंदों में शानदार 171 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 22 चोके और 4 छक्के भी लगाए। इस आतिशी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.16 रहा।
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
9 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
3 रोहित शर्मा
वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ चुके रोहित शर्मा ने साल 2016 की शुरुआत बेहद आतिशी अंदाज में की थी। रोहित ने पर्थ की तेजतर्रार पिच पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 गेंदों में नाबाद 171 रन बनाए थे। यह पारी रोहित के चिर परिचित अंदाज से थोड़ी परे थी लेकिन रोहित ने 13 चौके और 7 छक्के जड़ दिए थे। रोहित साल 2016 में 150 रनों के आंकड़े को पार करने वाले पहले खिलाड़ी भी रहे।
ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां
10 of 11
david warner
- फोटो : reuters
2 डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर इस साल 150 रनों से ज्यादा की दो पारियां खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। वॉर्नर की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेली पारी साल 2016 की दूसरी सबसे लंबी पारी रही। वार्नर अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 136 गेंदें खेलीं और 173 रन बनाए। इस पारी में वार्नर ने 24 चौके लगाए।
1 क्विंटन डि कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक साल 2016 में सबसे लंबी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। कॉक ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में 113 गेंदों में आतिशी 178 रन बनाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.52 का रहा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इसके साथ 14 चौके भी जड़े।