फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग 

Sat, 24 Dec 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
इंडियन प्रीमियर लीग इस साल अपने 10वें सीजन में प्रवेश कर रही है। इसके पहले सभी टीमों में भारी उलटफेर चल रही है। अधिकांश टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है तो कोचों के स्तर पर भी बदलाव होते दिख रहे हैं। रिकी पॉन्टिंग के मुंबई इंडियन के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद एक अन्य आईपीएल टीम के मुख्य कोच ने इस्तीफा दे दिया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग 

2 of 5
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। बांगर ने नवंबर में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बांगर ने अपना फैसला नहीं बदला। बांगर ने बताया कि मैंने नबंबर में ही इस्तीफा दे दिया था। फ्रेंचाइजी के लोग दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मुझसे मिलने आए लेकिन मैं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त था। मैंने सीरीज के खत्म होने का इंतजार किया। 
विज्ञापन

कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग 

3 of 5
मोहाली स्टेडियम में प्रेक्टिस करते किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
बांगर ने साल 2014 में सहायक कोच के तौर पर किंग्स इलेवन की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में उन्हें टीम का मुख्य कोच बना दिया गया था। उनके मार्गदर्शन में ही किंग्स इलेवन 2014 में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। 

 

कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग 

4 of 5
मोहाली में मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रिटी जिंटा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद साल 2015 और 2016 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम इन दो सीजन में अंकतालिका में निचले पायदान पर रही थी। ऐसे में बांगर और टीम की सह मालिक प्रिटी जिंटा का बांगर से विवाद भी हुआ था जिसने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। तब से ही दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से बांगर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग 

5 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
बांगर के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद आ रही खबरों की मानें तो टीम के मेंटर रहे वीरेन्द्र सहवाग अब टीम के नए कोच बन सकते हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट की तरफ से सहवाग को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि सहवाग टीम के कोच बनते हैं तो टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें होंगी कि वो टीम को इस बार बड़ी कामयाबी दिलाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें