फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, कोहली समेत तीन भारतीय सबसे आगे

Tue, 04 Aug 2020 12:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ipl - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 का आगाज यूएई में होने जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में शुरू होने वाली यह लीग सितंबर से खेली जाएगी। एक लंबे ब्रेक के बाद दर्शक एक बार फिर से मैदान में चौके-छक्के की आंधी देखेंगे। ताबड़तोड़ फॉर्मेट वाले इस खेल में जमकर रन बनते हैं। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। कई नए खिलाड़ी इस लीग में अपने प्रदर्शन से स्टार बन जाते हैं। मगर इस लीग में खेलने वाले कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर सीजन में अपनी टीम के लिए अहम साबित हुए हैं और जमकर रन बनाते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
विराट कोहली - फोटो : Social media
विराट कोहली
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अभी तक कुल 177 मुकाबले खेले हैं। विराट ने इस दौरान 132 की स्ट्राइक रेट और 37.84 की औसत से सबसे ज्यादा 5412 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
suresh raina
सुरेश रैना
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। सीएसके को हर बार चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है। रैना ने अभी तक आईपीएल में कुल 193 मुकाबले खेले हैं और 137 की स्ट्राइक रेट और 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं।

4 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 188 मुकाबलों में 131 की स्ट्राइक रेट और 31.6 की औसत से 4898 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

5 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
डेविड वॉर्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब तक 126 आईपीएल मैच खेले हैं। वॉर्नर ने इन मुकाबलों में 43.17 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 4706 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 11
शिखर धवन - फोटो : Social media
शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 159 आईपीएल मुकाबलों में 33.42 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से कुल 4579 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
क्रिस गेल - फोटो : SELF
क्रिस गेल
किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब तक खेले 125 मैचों में 151 की स्ट्राइक रेट और 41.13 की शानदार औसत से 4484 रन बनाए हैं।

8 of 11
धोनी सीएसके - फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अब तक 190 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 42.2 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से 4432 रन बनाए हैं।

9 of 11
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
रॉबिन उथप्पा
पिछले सीजन तक केकेआर की टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने 117 आईपीएल मैचों में 4411 रन बनाए हैं। उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

10 of 11
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने 151 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट और 39.95 की औसत के साथ 2906 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर
कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने 154 आईपीएल मैचों में 4217 रन बनाए। उनकी कप्तानी में ही केकेआर पहली बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें