सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : TVS
Honda Activa
स्कूटर सेगमेंट में Honda की Activa का लगातार जलवा कायम है। एक्टिवा जुलाई महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। जुलाई में इसके 1,21,668 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
TVS Jupiter
जुलाई महीने में टीवीएस की Jupiter देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 37,831 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है, लेकिन Activa और Jupiter की बिक्री में काफी ज्यादा अंतर है।
TVS Ntorq
जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स में टीवीएस ने एक बार फिर अपना परचा लहराया है। Activa और Jupiter के बाद Ntorq को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया, जहां इसके 18,680 यूनिट्स की बिक्री हुई।