फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tim Southee: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले टिम साउदी ने दिया कप्तान के पद से इस्तीफा, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Wed, 02 Oct 2024 09:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

35 वर्षीय गेंदबाज ने केन विलियमसन के कप्तानी से हटने के बाद यह पद संभाला था। उन्होंने 14 टेस्ट मुकाबलों में कीवी टीम की कमान संभाली। इनमें उन्हें छह मैचों में जीत, छह में हार मिली जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। 
विज्ञापन
1 of 6
टिम साउदी - फोटो : ICC
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टिम साउदी ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। साउदी ने यह फैसला अपने खेल में सुधार लाने के लिए लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
टिम साउदी - फोटो : twitter
साउदी ने क्यों छोड़ी कप्तानी?
तेज गेंदबाज ने कहा- मैंने टीम के हित में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास रहा है। मैंने हमेशा अपने करियर में टीम को प्राथमिकता दी है और मेरा मानना है कि यह फैसला टीम के लिए सही है। अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके टीम की बेहतर सेवा कर सकता हूं।
विज्ञापन

3 of 6
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
केन विलियमसन की जगह संभाला था पद
35 वर्षीय गेंदबाज ने केन विलियमसन के कप्तानी से हटने के बाद यह पद संभाला था। उन्होंने 14 टेस्ट मुकाबलों में कीवी टीम की कमान संभाली। इनमें उन्हें छह मैचों में जीत, छह में हार मिली जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। 

4 of 6
टिम साउदी - फोटो : twitter
श्रीलंका ने 2-0 से हराया
हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका दौरे पर मुंह की खानी पड़ी थी। उन्हें मेजबानों ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में मेजबानों ने कीवी टीम को पारी और 154 रनों से हराया था। इस सीरीज में साउदी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। वह सिर्फ दो विकेट ले सके।
विज्ञापन

5 of 6
टॉम लैथम - फोटो : ICC
साउदी की जगह लैथम को मिली जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टिम साउदी के इस्तीफे के बाद नए कप्तान का एलान कर दिया है। टॉम लैथम को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सलामी बल्लेबाज पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने नौ मैचों में ब्लैक कैप्स की कप्तानी की है। अब वह भारत दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉम लैथम - फोटो : @ICC
कब शुरू होगी भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 16 अक्तूबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा। इस सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 24 अक्तूबर (पुणे) और एक नवंबर को (मुंबई) खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। 74.24 के अंक प्रतिशत के साथ भारत शीर्ष पर है जबकि कीवी टीम छठे पायदान पर है। उनका अंक प्रतिशत 37.50 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें