फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर दी बधाई, वीडियो पोस्ट कर दिया खास संदेश

Sat, 16 Nov 2024 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं और वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर बधाई दी। 
विज्ञापन
1 of 6
तिलक, सूर्यकुमार, सैमसन, रोहित और रितिका - फोटो : Screen Grab/Instagram
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने रोहित शर्मा को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है। रोहित की पत्नी रितिका ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं, इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। रोहित ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये इसकी सूचना दी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं और वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर बधाई दी और उनके लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
तिलक और सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सूर्यकुमार मैच के बाद तिलक और सैमसन को बता रहे हैं कि उन्हें रोहित के दोबारा पिता बनने की जानकारी मिली है। इसके बाद सूर्यकुमार ने तिलक और सैमसन से कहा कि आप लोग रोहित के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे। इस पर तिलक ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। रोहित भाई इस पल का इंतजार कर रहे थे। अगर एक-दो दिन देर हो जाती तो मैं पहुंच जाता वहां पर, लेकिन आ रहा हूं जल्दी देखने के लिए।

4 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार ने भी रोहित के लिए विशेष संदेश भेजा और कहा, 'हमें छोटे पैड, साइड आर्म और बल्ले के साथ तैयार रहना होगा क्योंकि एक छोटा बच्चा आ चुका है।' वहीं, सैमसन ने रोहित को बधाई देते हुए कहा, बड़े भाई और उनके परिवार के लिए काफी खुश हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीती थी सीरीज
भारतीय टीम ने तिलक और सैमसन की रिकॉर्ड साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मुकाबले में हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की अविजित साझेदारी की। सैमसन ने भी शतक जड़ा था। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों से भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें