फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 टीम से बाहर होने के बाद रहाणे ने दिया यह बयान 

Tue, 03 Oct 2017 11:32 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं। रहाणे हालांकि ऐसे प्रदर्शन के बाद भी कंगारुओं के खिलाफ टी-20 मैचों के लिए टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

रहाणे ने कहा कि वह फैसले का सम्मान करते हैं।

2 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
रहाणे ने अपना चयन नहीं होने पर बयान दिया है। रहाणे ने कहा है कि वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं। रहाणे ने संवाददाताओं से कहा कि टीम में चयन के लिए कंपीटिशन का होना काफी अच्छा है। इससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है। मुझे मौका मिला मैंने बेहतर प्रदर्शन किया। मुझे हमेशा से ऐसे कंपीटिशन में मजा आता है। 
 
विज्ञापन

अर्धशतकों को शतक में बदलने की कोशिश करूंगा

3 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
रहाणे ने वन डे सीरीज में अपनी फॉर्म पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाया, इसमें मुझे संतुष्टि मिली। मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। मैं अपनी पारी में हालांकि अर्धशतकों शतक में नहीं बदल पाया। अब मैं आगे के मैचों में इसका ध्यान रखूंगा। 

चेन्नई को छोड़ सभी जगह चमका रहाणे का बल्‍ला

4 of 5
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
शिखर ध्वन की गैर मौजूदगी में ओपनिंग करने उतरे रहाणे का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में चेन्नई में नहीं चला। वहां वह महज 5 रन ही बना सके। बाकी सभी मैचों में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए। उन्होंने कोलकाता में 55, इंदौर में 70, बेंगलुरू में 53 ओर नागपुर में 61 रनों की शानदार पारी खेली। 49 की औसत से पूरी सीरीज में 244 रन बनाए। तीसरे, चौथे और पांचवें वन डे में रोहित शर्मा के साथ रहाणे ने शतकीय साझेदारी भी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के दौरे में भी शानदार बल्लेबाजी की

5 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
रहाणे ने वेस्टइंडीज के दौरे में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उस समय रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में रहाणे ने शिखर धवन के सा‌थ भारतीय पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीती थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें