टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। स्मिथ-वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बेशक कमजोर नजर आ रही है, लेकिन कंगारुओं का रिकॉर्ड उनकी ही सरजमीं पर अब तक शानदार रहा है।
हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाज भी इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। टीम इंडिया का फास्ट बॉलिंग अटैक और स्पिन डिपार्टमेंट कंगारू बल्लेबाजों की खबर लेने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।