फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को मिला 'युवराज', 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के, दोहरा शतक बनाकर रचा इतिहास

Mon, 03 Dec 2018 08:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ollie Davies
एक तरफ जहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत के खिलाफ मैदान मारने की तैयारी में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के एक स्टेट कॉम्पटीशन मैच में सिडनी क्रिकेटर ऑली डेविस ने एक ही ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ollie Davies
इतना ही नहीं अंडर-19 क्रिकेट में वह पहला दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। नॉर्दन टेरिटरी के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरो के इस मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स मेट्रो के बल्लेबाज ओलिवर ने 115 गेंदो पर 207 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
Ollie Davies
ऑली ने ऐतिहासिक पारी में 14 चौके और 17 छक्के जड़कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। बता दें कि ओलिवर ने महज 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अगली 39 गेंदों पर उन्होंने तेजी से 100 रन बना लिए हैं।

4 of 5
Ollie Davies
मैच के 40वें ओवर में तो ओलिवर कमाल ही कर दिया। ऑली ने इस ओवर में लगातार छह छक्के मारकर कोहराम ही मचा दिया। ओवर में कुल 36 रन आए और ये अंडर-19 चैंपियनशिप का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। ओलिवर की इस पारी की मदद से न्यू साउथ वेल्स मेट्रो ने 168 रनों के अंतर से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ollie Davies
मैच के बाद ऑली ने कहा कि पहले दो छक्के लगाने के बाद मेरे दिमाग में ये बात आ गई थी कि मैं कोशिश तो करूंगा और बाद में मुझे इसका फायदा मिला। मैं केवल फॉरवर्ड स्क्वायर से काउ कॉर्नर के बीच निशाना लगाने की कोशिश कर रहा था और मैं गेंद होने से पहले ही बैक लेग पर झुक रहा था और मिड विकेट के ऊपर से स्लॉग स्वीप मारने की कोशिश कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें