फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 दिग्गज क्रिकेटर्स के फैन हैं केविन पीटरसन, सचिन नहीं यह खिलाड़ी है लिस्ट में सबसे ऊपर

Thu, 22 Feb 2018 09:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केविन पीटरसन
इंग्लैंग के शानदार क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने संन्यास को लेकर खुलासा किया है। पीटरसन ने बताया कि वह दुबई में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से बिदाई ले लेंगे। हालांकि संन्यास से पहले केविन पीटरसन ने अपने दौर के 5 सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
केविन पीटरसन ने अपनी फेवरेट क्रिकटर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर द. अफ्रीका के पावरफुल हिटर एबी डीविलियर्स को रखा है। पीटरसन ने कहा कि डीविलियर्स क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के माहिर खिलाड़ी हैं। तेज क्रिकेट के स्पेशलिस्ट डीविलयर्स ने 110 टेस्ट मैचों 8338 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन

gayle

3 of 6
Chris Gayle
वहीं चौथे स्थान पर पीटरसन ने कैरीबियन टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को रखा है। पीटरसन के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे ज्यादा तेज रफ्तार से रन बनाने वाले खिलाड़ी को उन्होंने आज तक नहीं देखा। गेल ने टेस्ट क्रिकेट में 103 मैचों में 7215 रन बनाए हैं।

4 of 6
sachin
वहीं तीसरे स्थान पर पीटरसन ने टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को रखा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को तीसरे नंबर पर रखने की वजह से फैंस काफी हैरान हो सकते हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने कुल 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रिकी पॉन्टिंग
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पॉन्टिंग का नाम है। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 13378 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैक्स कैलिस
पीटरसन की इस लिस्ट में शीर्ष पर द. अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस हैं। कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेलने के बाद 13289 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 292 विकेट भी दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें